Greater Noida News (चेतना मंच)। थाना रबूपुरा क्षेत्र के मरहरा गांव के पास तेज गति में आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार
ग्राम मुमरेजपुर निवासी हुकुम सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका भाई रामू अपनी बाइक से सामान लेने के लिए झज्जर जा रहा था। मारहरा गांव के पास तेज गति में आ रही पिकअप गाड़ी के चालक ने उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर स्थिति में रामू को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रामू ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Greater Noida News in hindi
किशोर का अपहरण
ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम कलोंदा से (12 वर्षीय) किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम कलोंदा निवासी पूनम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका (12 वर्षीय) भतीजा सुमित बीते 7 नवंबर की शाम को घर से खेलने के लिए बाहर गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और लापता किशोर की तलाश की जा रही है ।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।