विज्ञापन
UP News: बांदा के सपा कार्यालय में पार्टी बैठक का महौल तब बदल गया जब सपा सांसद कृष्णा देवी पटेल और बबेरू विधायक विशंभर यादव के बीच बहस शुरू हो गई।

UP News: बांदा समापार्टी पार्टी की सांसद और विधायक के बीच तीखी नोकझोंका के एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा राह है कि वीडियो शुक्रवार को बांदा के सपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक का है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में संगठन की गतिविधियों और मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान सांसद कृष्णा देवी पटेल ने बबेरू विधायक विशंभर यादव की किसी बात पर नाराजगी जताई।
वीडियो में क्या?
कथित वीडियो में सांसद कहती सुनाई दे रही हैं, "बेइज्जती करना आता है... हम अखिलेश भैया से भी कह चुके हैं कि हमारे साथ जो हो रहा है, वह बबेरू विधायक कर रहे हैं और कोई नहीं कर रहा।" इसके बाद बैठक का माहौल गरमा गया।
सांसद की टिप्पणी पर बबेरू विधायक विशंभर यादव ने खड़े होकर कहा, "देखिए, तमीज से बात करिए। मैंने आपका नाम नहीं लिया है। तमीज से बात करिए।" इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस होती रही। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया।
झगड़े का कारण
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सांसद और विधायक राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। हालांकि अब यह विवाद सार्वजनिक रूप से बाहर आ गया है। बैठक में किसी ने पूरे हंगामे की वीडियो बना ली और सपा की अंदरूनी लड़ाई दुनिया के सामने आ गई। UP News
विज्ञापन