बलिया के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अवसर मिलने जा रहा है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से 2, 4 और 6 नवंबर 2026 को बेल्थरारोड, बैरिया और बाँसडीह में वृहद रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

UP News: उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बलिया जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलने जा रहा है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, एलएंडटी और फ्लिपकार्ट समेत 25 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। अलग-अलग पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता और पद के अनुसार 12 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन (सीटीसी) मिल सकता है। UP News:
यह भी पढ़ें : सरदार पटेल की जयंती पर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों ने ली शपथ
जिला सेवायोजन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, रोजगार मेले का आयोजन तीन अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
इन रोजगार मेलों के माध्यम से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के युवाओं को कंपनियों के सामने अपनी योग्यता और कौशल के आधार पर नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
रोजगार मेले में देश की 25 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों के चयन के लिए पहुंचेंगे। इनमें टाटा मोटर्स, एलएंडटी, महिंद्रा, अशोक लेलैंड, फ्लिपकार्ट, एमआरएफ टायर्स, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अतुल ऑटो, केल्विन पाइप और सुब्रोस जैसी कंपनियां शामिल हैं। कंपनियों की ओर से सुरक्षा गार्ड, मशीन ऑपरेटर, ऑपरेशन असिस्टेंट, हेल्पर, निर्माण कार्यकर्ता, सेल्स ट्रेनर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर और टेक्नीशियन सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। आठवीं, दसवीं, बारहवीं पास, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवाओं को आवेदन का अवसर मिलेगा। अकुशल श्रमिक भी अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध पदों के लिए हिस्सा ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के आधार पर 12,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन (सीटीसी) दिया जाएगा। विभाग के अनुसार, पूरी भर्ती प्रक्रिया निःशुल्क रहेगी। हालांकि, रोजगार मेले में आने-जाने के लिए अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। UP News:
यह भी पढ़ें : ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को बताया ‘डूबती नैया’, सपा से गठबंधन की संभावना नकारी
इच्छुक युवाओं को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद अपनी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध पदों के लिए आवेदन करना होगा।
अभ्यर्थियों को मेले वाले दिन सुबह 10 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। साथ में निम्न दस्तावेज रखना जरूरी है:
रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए युवा हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। UP News:
विज्ञापन