उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना खारिज कर दी है। अंबेडकरनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सपा को डूबती हुई नैया बताया।

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ दोबारा गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार किया है। अंबेडकरनगर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश डूबती हुई नैया हैं। राजभर ने अपने अंदाज में कहा, “जेके मरै का होए वो जाके उनकी नैया पर बैठे। हमका जिएका है, हम तो न जाब।”
यह भी पढ़ें : काम पर जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, रोडवेज बस छोड़कर चालक फरार
ओम प्रकाश राजभर शनिवार सुबह करीब 11 बजे अंबेडकरनगर के सर्किट हाउस पहुंचे थे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अगर भविष्य में अखिलेश यादव गठबंधन का प्रस्ताव देते हैं तो क्या वह समाजवादी पार्टी के साथ जा सकते हैं? इस सवाल पर राजभर ने साफ कहा कि सपा के साथ जाने का कोई सवाल नहीं है। उनके इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की गठबंधन राजनीति के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। UP News:
आगामी विधानसभा चुनाव में सुभासपा की भूमिका और सीटों के बंटवारे पर ओपी राजभर ने कहा कि एनडीए में किसी तरह का विवाद नहीं है। उनके मुताबिक, गठबंधन के सभी घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल है और सीटों को लेकर कोई खींचतान नहीं चल रही है। राजभर ने दावा किया कि एनडीए के सहयोगी दल मिलकर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और गठबंधन में समन्वय बना हुआ है।
ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए को 312 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। वहीं, उन्होंने खुद आगामी विधानसभा चुनाव में 325 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राजभर ने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और गठबंधन के सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सपा के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने एनडीए के साथ अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता दोहराई। UP News:
विज्ञापन