
Kajal Nishad : मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा 2024 के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में जहां डिंपल यादव को मैनपुरी से प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं एक खूबसूरत महिला काजल निषाद को भी मैदान में उताकर कर बड़ा दांव लगाया है। काजल निषाद को सपा की की बेहद विश्वासपात्र नेत्री कहा जाता है। आखिर काजल निषाद कौन हैं, जिस पर अखिलेश यादव ने बड़ा दांव लगाया है।
आपको बता दें कि सपा ने काजल निषाद को यूपी की गोरखपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। दरअसल, काजल निषाद एक फिल्म अभिनेत्री है और भोजपुरी टीवी से लेकर बड़े पर्दें पर अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी है।
[caption id="attachment_140397" align="alignnone" width="662"]
Kajal Nishad[/caption]
काजल निषाद फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। काजल निषाद का जन्म गुजरात के कच्छ जिले में हुआ था लेकिन वह कैरियर बनाने के लिए मुंबई आ गई और फिल्म और टीवी शो में काम करना शुरु किया। उन्होंने 2009 में लापतागंज में चमेली का रोल किया था।
[caption id="attachment_140396" align="alignnone" width="707"]
Kajal Nishad[/caption]
भोजपुरी फिल्म शादी ब्याह में भी उन्होंने काम किया। काजल निषाद की शादी गोरखपुर के रहने वाले फिल्म प्रोड्यूसर संजय निषाद से शादी हुई है।
[caption id="attachment_140399" align="alignnone" width="691"]
Kajal Nishad[/caption]
फिल्मों में काम करने के दौरान ही काजल निषाद ने राजनीति की ओर रुख किया। वह 2012 कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। इसके बाद इन्होंने सपा का दामन थामा और 2022 में सपा के टिकट पर गोरखपुर की कैंपिरयगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा।
[caption id="attachment_140401" align="alignnone" width="456"]
Kajal Nishad[/caption]
हालांकि भाजपा के फतेहबहादुर सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की और काजल को हार का सामना करना पड़ा। सपा ने दोबारा काजल पर विश्वास जताया अप्रैल 2023 में हुए नगर निकाय चुनाव में इन्हें मेयर का प्रत्याशी बनाया था। यहां भी इन्हें हार का सामना करना पड़ा और भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने इन्हें शिकस्त दी।
[caption id="attachment_140400" align="alignnone" width="480"]
Kajal Nishad[/caption]
इसके बाद भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तीसरी बार इन पर भरोसा जताया है। काजल को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।