उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को एक होटल के कमरे से शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को एक होटल के कमरे से शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से सल्फास की खाली पुड़िया बरामद हुई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास कर रही है। UP News
यह भी पढ़े :स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल! पुलिस रेड में 23 महिलाएं रेस्क्यू
पुलिस के अनुसार, फतेहपुर निवासी 33 वर्षीय दिग्विजय सिंह और उन्नाव निवासी 33 वर्षीय शिवांगी तिवारी शनिवार दोपहर कानपुर के घंटाघर क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचे थे। दोनों ने कमरा लिया और कुछ घंटों बाद होटल कर्मचारियों ने कमरे से महिला की चीखने की आवाज सुनी। जब कर्मचारी कमरे तक पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। दिग्विजय बेहोश अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था, जबकि शिवांगी दर्द से तड़पते हुए पानी मांग रही थी। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दोनों को उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल की जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को कमरे से सल्फास की खाली पुड़िया मिली। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
जांच में पता चला कि दिग्विजय सिंह रेलवे में कोच अटेंडेंट के रूप में कार्यरत था और पत्नी व बच्चे के साथ फतेहपुर में रहता था। वहीं शिवांगी तिवारी की करीब 15 वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध थे और इसी सिलसिले में वे कानपुर के होटल में मिले थे। होटल कर्मचारियों ने बताया कि कमरा लेते समय दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था। हालांकि पहचान पत्रों की जांच के दौरान संदेह होने पर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। दोनों बालिग होने के कारण आवश्यक दस्तावेज लेकर उन्हें कमरा आवंटित कर दिया गया। UP News
शिवांगी के पति ने पुलिस को बताया कि वह घर से नाराज होकर निकली थी और फोन पर जहर खाकर जान देने की बात कह रही थी। दूसरी ओर, महिला के पिता ने बताया कि उसने किसी परिचित की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर घर छोड़ा था। इधर, शिवांगी के पति ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कराने के लिए पुलिस से संपर्क भी किया था, लेकिन तब तक उसका फोन बंद हो चुका था। एसीपी आनंद ओझा ने बताया कि दोनों शादीशुदा थे और प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत होता है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। UP News
विज्ञापन