
UP News : दशकों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की चल रही मांग ने अब फिर तूल पकड़ लिया है। इसी को लेकर आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी जिला फौजदारी,जिला अदालतों तथा सब रजिस्ट्रार कार्यालय के वकीलों की हड़ताल शुरू हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकीलों में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना न होने से काफी आक्रोश है। नतीजा सभी जनपदों में अदालती कामकाज आज से ठप्प हो गया है। गौतमबुद्धनगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की कार्यकारिणी की मीटिंग/आपात बैठक अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट की अध्यक्षता मे आहुत की गई। बैठक का संचालन सचिव अजीत नागर (दुजाना) एडवोकेट द्वारा किया गया।
बार एसोसिएशन रामपुर, जनपद रामपुर के प्रांगण में अधिवक्तागण वर्ष 1947 से जिला कचहरी रामपुर में वकालत का व्यवसाय करते आ रहे है जो वर्ष 1947 से जनपद कचहरी में बने चैम्बरों पर बैठकर वकालत करते थे, जिन्हें जिला प्रशासन रामपुर ध्वस्त करके 12 न्यायालय भवन का निर्माण करना चाहता है। जिला प्रशासन जनपद रामपुर द्वारा अधिवक्तागण के चैम्बरों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद रामपुर के अधिवक्तागण के द्वारा 10. फरवरी 2025 को चैम्बर हटाने को लेकर शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन करने का प्रस्ताव पास किया गया है और हमारी बार से समर्थन की मांग की। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर, बार एसोसिएशन रामपुर, जनपद रामपुर की चैम्बर के संबंध में की गई मांग का समर्थन करती है तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना हेतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय संघर्ष समिति के आहवान पर आज जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर के समस्त अधिवक्तागण पूर्ण दिवस हडताल पर रहेंगे।
नॉलेज पार्क-।।।, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर के थाना इंचार्ज विपिन कुमार, के द्वारा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पीडित पक्षकारों को बेईज्जत करने के दुर्व्यवहार व भ्रष्टाचार की बार बार शिकायतें आ रही है, थाना इंचार्ज के व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से स्वास्थ्य नहीं है, उसके व्यवहार की बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर उसके व्यवहार की कड़ी निंदा करती है तथा पुलिस कमिश्नर महोदया को इस अपेक्षा के साथ सूचित किया जाता है कि ऐसे गैर व्यवहारिक पुलिसकर्मियों को उनके व्यवहार में सुधार लाने हेतु उचित विभागीय कार्यवाही की जाये, जिससे जनता के मध्य पुलिस की छवि धूमिल होने से बच सके।
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर आज उक्त दोनों तथ्यों को मध्यनजर रखते हुए आज समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के समस्त अधिवक्तागण पूर्ण दिवस हडताल पर रहेंगे।
UP News : सेक्टर-33 स्थित बार एसोसिएशन ऑफ एडवोकेटस एंड डीडराइटर्स ने भी हड़ताल का समर्थन कर कामकाज ठप्प कर दिया है। सभी अधिवक्ता सुबह से ही कामकाज बंद करके हड़ताल पर चले गए। UP News :