बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र स्थित नरगदी नवादा गांव में कई दिनों से दिखाई दे रहे गुलदार को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। गांव के आसपास और गन्ने के खेतों के नजदीक गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों में डर का माहौल था।

UP News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नहटौर थाना क्षेत्र के नरगदी नवादा गांव के पास कई दिनों से दिखाई दे रहे गुलदार को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों में डर का माहौल था। उसके पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक, नरगदी नवादा गांव के आसपास पिछले कई दिनों से गुलदार दिखाई दे रहा था। गन्ने के खेतों और रिहायशी इलाके के नजदीक उसकी मौजूदगी से ग्रामीण चिंतित थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। ग्रामीणों की शिकायतों और संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने गांव के पास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। UP News :
यह भी पढ़ें : आजम खां को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में दी जमानत
गुरुवार को गुलदार पिंजरे में कैद मिला। बताया गया है कि उसकी उम्र करीब पांच वर्ष है। गुलदार के पिंजरे में होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया और रेंज कार्यालय ले गई।
गांव और खेतों के आसपास गुलदार की लगातार आवाजाही के कारण ग्रामीणों में डर बना हुआ था। खासकर खेतों में आने-जाने वाले लोग उसकी मौजूदगी को लेकर चिंतित थे। गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की और वन विभाग की कार्रवाई के लिए आभार जताया। वन्यजीवों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतना जरूरी है। ग्रामीणों को जंगली जानवर के पास जाने, उसे घेरने या खुद पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। गुलदार दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। UP News :
विज्ञापन