जान लीजिए आपके क्षेत्र में किस दिन पडेगें वोट, पूरी जानकारी विस्तार से
Lok Sabha Election 2024
भारत
चेतना मंच
16 Mar 2024 10:26 PM
Uttar Pradesh News Lok Sabha Election 2024 : भारत के चुनाव आयोग ने भारत में लोक सभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार के चुनाव भी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह ही सात चरणों में होगें। नीचे आप पढ़ सकते हैं कि आपके क्षेत्र में किस दिन होगें चुनाव। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में चुनाव का पहला चरणा 19 अप्रैल से शुरु होगा तथा 1 जून को सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के एक हिस्से में वोट डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीट आती है।
पहला चरण 19 अप्रैल (8 सीट)
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएगें। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान करवाया जाएगा। इस फेज में सहरनपुर, केराना, मुज्जफरनगर, बिजनोर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर तथा पीलीभीत में वोट डाले जाएंगे।
दूसरा चरण : 26 अप्रैल (8 सीट)
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इस चरण में 8 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएगें। इस फेज में जिन सीटों पर वोट डालेंगे उनमें उत्तर प्रदेश की अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश की इन सभी सीटों पर 26 अप्रैल को वोट पड़ेगें।
तीसरा चरण: 7 मई (10 सीट)
इस चरण में उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में मतदान होगा।
चौथा चरण: 13 मई (13 सीट)
इस चरण में उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में वोटिंग होगी।
पांचवां चरण: 20 मई (14 सीट)
इस चरण में उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग होगी।
छठा चरण: 25 मई (14 सीट)
इस चरण में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा।
सातवां चरण: 1 जून (13 सीट)
इस चरण में उत्तर प्रदेश की महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में वोटिंग होगी।