उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
Lok Sabha Elections 2024
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:26 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:26 PM
Lok Sabha Elections 2024 : उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोकसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगे। चर्चा थी कि लगातार उत्तर प्रदेश में ही बने रहने के कारण समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा का चुनाव नहीं लडऩा चाहते। अखिलेश यादव लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इस बात को भाजपा ने अपना चुनावी मुद्दा बना लिया था। अब घोषणा हो गई है कि उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
Lok Sabha Elections 2024
उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से उम्मीदवार बने अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के खेमे से उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर यह है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बना दिए गए हैं। सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अखिलेश की उम्मीदवारी का ऐलान किया है। रामगोपाल यादव ने कहा है कि अखिलेश यादव कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। इत्र नगरी की लोकसभा सीट से तेज प्रताप की जगह अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अखिलेश की उम्मीदवारी का ऐलान किया है। रामगोपाल यादव ने कहा है कि अखिलेश यादव कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश 25 अप्रैल की दोपहर कन्नौज सीट से नामांकन करेंगे। सपा इससे पहले बदायूं, मेरठ, मुरादाबाद, मिश्रिख, गौतमबुद्धनगर सीट से भी उम्मीदवार बदल चुकी है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से पहले तेज प्रताप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उनका टिकट कट सकता है। चर्चा थी कि सपा मुखिया खुद अपनी पुरानी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
चुनाव पर क्या बोले अखिलेश यादव?
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज से जुड़ी संभावनाओं पर बात करते हुए कहा था कि कन्नौज की जनता जो कहेगी, वो मैं करूंगा। सूत्रों का कहना था कि कन्नौज में सपा कार्यकर्ता तेज प्रताप के नाम को स्वीकार करने को तैयार नहीं हो रहे थे। अखिलेश यादव ने वादे के मुताबिक कन्नौज से तेज प्रताप के नाम का ऐलान कर दिया था, लेकिन इसकी चर्चा जोरों पर थी कि, अखिलेश ही कन्नौज से लड़ेंगे. इस बाबत पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा था कि नामांकन के वक्त पता चल जाएगा। इन चर्चाओं और अटकलों के बीच बुधवार को सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कन्नौज से अखिलेश की उम्मीदवारी का ऐलान किया. आज तक से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि, 'पार्टी में कोई कंफ्यूजन नहीं है अब साफ है कि अखिलेश यादव चुनाव लडऩे जा रहे हैं।'
समाजवादी पार्टी का गढ है उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट
उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है। कन्नौज से पहले सांसद डॉक्टर राममनोहर लोहिया थे। डॉक्टर लोहिया 1967 में सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर कन्नौज सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। इस सीट का मुलायम परिवार से भी पुराना नाता है. 1998 में सपा के टिकट पर प्रदीप यादव जीते थे और 1999 में यहां से मुलायम सिंह यादव को जीत मिली थी। मुलायम के यह सीट छोडऩे के बाद उपचुनाव में अखिलेश यादव जीते और तब से 2019 में डिंपल की हार तक यह सीट मुलायम परिवार के पास ही रही। 1998 से 2019 तक सपा के कब्जे में रही इस सीट को फिर से वापस पाने के लिए अखिलेश यादव से बेहतर विकल्प पार्टी के पास नहीं था। उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से मुलायम और अखिलेश के साथ ही डिंपल भी सांसद रही हैं लेकिन कहा जा रहा है कि जनता से उनका कनेक्ट भी वैसा नहीं रहा जैसा दोनों पूर्व सीएम का था।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।