UP News : भारी बारिश से जान-माल के नुकसान पर मायावती ने जताई चिंता
Meaning of Mayawati's Decision
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:22 PM
UP News : लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भारी बारिश के कारण फसलों की बर्बादी और मकान गिरने की घटनाओं पर मंगलवार को गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने मांग की कि संबंधित राज्य सरकारें पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिए पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
बारिश और बाढ़ से जानमाल और पशुधन की बड़ी हानि
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। बड़े पैमाने पर जान-माल और पशुधन की हानि झेलनी पड़ी है। शहरों का बुरा हाल है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोगों के मकान गिरने और फसलों की बर्बादी के कारण स्थितियां काफी गंभीर व चिंताजनक हैं।
ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएं राज्य सरकारें
बसपा प्रमुख ने कहा कि ऐसे विकट हालात में सभी संबंधित राज्य सरकारें पीड़ितों की हर प्रकार से मदद करने के लिए पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बसपा की मांग है कि केंद्र सरकार भी आकलन और बैठकों के दौर से आगे बढ़कर राज्यों को तत्काल उचित मदद मुहैया कराएं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#upnews #mayawati #rainandflood