परीक्षा देने जा रहे छात्रों के साथ बड़ा हादसा, 4 की मौत
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:45 PM
Uttar Pradesh News : पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इसकी कड़ी में एक और हादसा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आया है। जिसमें परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं का कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वैन पटल गई। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं पांच अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
टायर फटने से हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश में हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जिसके बाद हादसे की जानकारी छात्र-छात्राओं के परिजनों को दी गई, घटना की जानकारी मिलते ही सभी परिजन मेडिकल कालेज पहुंच गए। इस बारे में जानकारी देते हुए सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि टायर फटने की वजह से हादसा होने की बात सामने आ रही है।
Uttar Pradesh News
गणित का पेपर देने जा रहे थे छात्र
मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव बरेंड़ा निवासी दस छात्र-छात्राएं आज (27 फरवरी) सुबह जैतीपुर स्थित द्वारिका प्रसाद इंटर कालेज में हाई स्कूल के गणित का पेपर देने जा रहे थे। सभी छात्र इको वैन में सवार थे। वैन जलालाबाद शाहजहांपुर मार्ग पर जारवान गांव के पास पहुंची कि तभी वैन का अगला टायर फट गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खाई में पलट गई। इस हादसे में अनुरूप कुशवाहा (15) ,अनुराग श्रीवास्तव (14), प्रतिष्ठा मिश्रा (15) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोहनी मौर्य (16) की मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मौत हो गई। हादसे में छह परीक्षार्थी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।