ले जाना था स्कूल पहुंच गया जंगल, 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म
Meerut News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:49 PM
Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक 10वीं छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक युवक ने छात्रा को बाइक से स्कूल छोड़ने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठाया। छात्रा को आरोपी युवक स्कूल लेकर जाने के बजाए उसे जंगल में ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
Meerut News
स्कूल छोड़ने के बाहाने ले गया था आरोपी
मामला मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा राजकीय हाई स्कूल में पढ़ाई करती है। मंगलवार की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। गांव के बाहर एक युवक बाइक लेकर आया और छात्रा को स्कूल की ओर जाने की बात कहकर उसे बाइख पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी युवक छात्रा को स्कूल न ले जाकर जंगल की ओर ले गया। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक छात्रा को धमकी देने लगा। उसके बाद आरोपी ने जंगल में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने कराया छात्रा का मेडिकल
पीड़ित छात्रा ने जैसे तैसे मामले की जानकारी परिजनों को दी। बेटी के साथ हुए इस घिनौने कृत्य की खबर सुनते ही परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पीड़िता के परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत हस्तिनापुर थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची हस्तिनापुर थाना पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही आरोपी युवक राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
घटना की जानकारी देते हुए हस्तिनापुर थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दिनदहाड़े दुष्कर्म की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।