Muzaffarnagar : धू-धूकर जल गया पूरा बिजलीघर, आग बुझाने में जुटा सरकारी अमला
The entire power house was gutted, the government staff engaged in extinguishing the fire
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:30 AM
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुजड़ू गांव में विद्युत विभाग के गोदाम में आग लग गई है। आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख गया है। तेज हवाओं के कारण आग और भी ज्यादा बढ़ गई। हालांकि दमकल की गाड़ियों ने चार घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बुधवार को मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव में विद्युत विभाग के गोदाम आग लग गई। गोदाम में करोड़ों रुपये के तार, ट्रांसफार्मर अन्य विद्युत उपकरण रखे हुए थे। बताया जा रहा है पास में ही ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी के कारण गोदाम आग लग गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही मौके पर विद्युत निगम की पश्चिमांचल एमडी चेत्रा और जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी पहुंच गए।
बिजली विभाग के गोदाम में आग लगने से मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल अधिकारी आरके यादव ने बताया विभाग की छह गाड़ियां, एक देवबंद और सात गाड़ियां जनपद के विभिन्न फैक्टरी से मंगाई गई थी। उन्होंने बताया कि चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू पाया जा सका।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।