UP News : मुजफ्फरनगर में पत्नी की हत्या कर पति ने खुदकुशी की
Husband commits suicide after killing his wife in Muzaffarnagar
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:09 AM
UP News : मुजफ्फरनगर (उप्र)। मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली।
UP News
पांच माह पूर्व हुई थी शादी
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना इलाके के मखियाली गांव निवासी नसीम मलिक (26) की शादी पांच माह पूर्व गाजियाबाद के लोनी की नरगिस (25) के साथ हुई थी। श्रीवास्तव के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके निपटारे के लिए शुक्रवार की सुबह दोनों भोपा थाना क्षेत्र के ही गादला गांव निवासी सद्दाम के घर पहुंचे, लेकिन सद्दाम उन्हें नहीं मिला।
विवाद में बीच-बचाव करने आए साबिर को मारी गोली
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वहां पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा तो सद्दाम का पड़ोसी साबिर बीच-बचाव करने पहुंचा, जिसे नसीम ने गोली मार दी। इसके बाद वहां भीड़ जुटने लगी तो पति-पत्नी बाइक से गांव से बाहर चले गये, जहां नसीम ने पत्नी नरगिस की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी।
घायल साबिर का चल रहा है इलाज
श्रीवास्तव ने बताया कि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल साबिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद की गयी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#upnews #Muzaffarnagar #crimenews