UP News : दवा लाने जा रही महिला के साथ जो हुआ, उसे सुनकर आप दहल जाएंगे
You will be shocked to hear what happened to the woman who was going to bring medicine
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:51 AM
UP News : मुजफ्फरनगर (उप्र)। एक साल पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भागी 22 वर्षीय महिला की अलीपुर अतेर्ना गांव में उसके परिजनों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि यह झूठी शान की खातिर की गई हत्या का मामला है।
महिला ने की थी कोर्ट मैरिज
पुलिस उपायुक्त विनय गौतम ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार की शाम बुढ़ाना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज के बाद गांव लौटी फरहाना दवा खरीदने के लिए जा रही थी, तभी उसके परिजनों द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी भाग गए।
गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतका के परिवार के लोग उसके इस रिश्ते से खुश नहीं थे, क्योंकि उसने जिससे विवाह किया था, वह दूसरी जाति का है। इस बीच, गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#upnews #muzaffarnagarcrimenews