National News: पीएम मोदी ने नहीं बनाया राम मंदिर:तोगड़िया
National News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:04 AM
National News: बलिया। फायर ब्रांड नेता प्रवीण तोगड़ियां ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नहीं बनाया। बल्कि, 450 वर्षों से 25 पीढ़ियों के परिश्रम से बना है राम मंदिर। अकेले मोदी को इसका श्रेय नही मिलेगा। काशी, मथुरा का मंदिर बना देते है मोदी तो 2024 के चुनाव में उनको फायदा मिल सकता है।
बलिया के टाउन हॉल में एक कार्यक्रम में आये फायर ब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, राम मंदिर मोदी ने नही बनाया। राम मंदिर 25 पीढ़ियों के परिश्रम से बना है तो अकेले मोदी को कैसे फायदा मिलेगा। अगर मोदी काशी और मथुरा का मंदिर बनवा देते हैं तो 2024 के चुनाव में फायदा मिलेगा। इसके लिए उन्हें किसी से सहमती लेने की भी जरूरत नही है।
तोगड़िया ने यह भी कहा जिहाद देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सरकार को 2024 से पहले एन्टी जेहाद कानून बना देना चाहिए।
हिजाब के सवाल पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा, भारत को अफगानिस्तान बनाने की साजिश हो रही है ।पाकिस्तान और POK जल्द हमारा होगा। भिखमंगे पाकिस्तान के पास आज खाने को नही है तो हथियार कहा से लाएंगे।