NOIDA CRIME: नौकरी मांगने गई युवती पर पड़ी बुरी नजर
NOIDA CRIME
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:49 PM
NOIDA CRIME: नोएडा । सेक्टर-65 स्थित एक एक्सपोर्ट हाउस में नौकरी मांगने गई युवती को एक्सपोर्ट हाउस के मालिक ने अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। नौकरी देने का झांसा देकर कंपनी मालिक उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती की शिकायत पर थाना फेस-3 पुलिस ने कंपनी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
NOIDA CRIME
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि कामनी (काल्पनिक नाम) ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से नौकरी की तलाश कर रही थी। इस दौरान उसे पता चला कि सेक्टर-65 स्थित एक एक्सपोर्ट हाउस में वैकेंसी है। वह शुक्रवार को नौकरी की बात करने के लिए एक्सपोर्ट हाउस गई थी। यहां पर उसे सोनू ने नौकरी पर रखकर अच्छा वेतन देने का आश्वासन दिया। कामिनी का आरोप है कि सोनू उसे बहला-फुसलाकर पास के ही एक गेस्ट हाउस में ले गया। सोनू ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी जिसका विरोध करते हुए वह गेस्ट हाउस से बाहर आ गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कंपनी मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया सोनू पुत्र राकेश चिपियाना गांव का रहने वाला है।