Noida News : पिटाई का बदला लेने के लिए किशोर को चाकू से गोद डाला
Greater Noida Latest News
भारत
चेतना मंच
13 Jan 2023 06:05 PM
Noida News : नोएडा । सर्फाबाद (Sarfabad) गांव में बीती रात हुई किशोर की हत्या (the killing) पिटाई का बदला लेने के लिए हुई थी। किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ दिनों पूर्व उक्त युवक की पिटाई कर दी थी। पिटाई का बदला लेने के लिए युवक ने बीती रात किशोर पर चाकू (knife) से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
Noida News
बीती रात थाना सेक्टर-113 पुलिस को सूचना मिली कि सर्फाबाद गांव में हाई स्कूल के छात्र पर एक युवक ने चाकू (knife) से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल का नाम दीपक (Deepak ) है और वह मूल रूप से फर्रुखाबाद (Farrukhabad) का रहने वाला है। दीपक अपने परिजनों के साथ सर्फाबाद (Sarfabad) गांव में रह रहा था और दसवीं कक्षा का छात्र था। बीती रात्रि में वह घर से कुछ ही दूरी पर जल रहे अलाव पर हाथ सेंक कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान उसे एक युवक ने रोक लिया और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।
Noida News
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी (ADCP Ashutosh Dwivedi) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस वारदात को दीपक के एक परिचित ने अंजाम दिया है। दीपक ने गत दिनों अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी थी। पिटाई का बदला लेने के लिए युवक ने उस पर रात्रि में कातिलाना हमला किया और फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।