ऑनलाइट सट्टे में हारे हजारों रुपए, फिर उठाया ये खौफनाक कदम
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:16 AM
UP News : उत्तर प्रदेश में आजकल हर कोई जल्दी पैसे कमाने के चक्कर मे पड़ा है। इसका सबसे सीधा और सरल माध्यम ऑनलाइन सट्टेबाजी हैं। जिसमें ज्यादातर उत्तर प्रदेशवासी लाखों रुपए लग देते है। वहीं जब उन्हें इसकी सच्चाई का पता चलता है तब तक वह लोग पैसे हार चुके होते हैं। ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आ रहा हैं। जहां एक छात्र ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के चक्कर में फंस कर रूपये लगाए और जब सारे पैसे हार गया तो वह डिप्रेशन में चला गया। जिसके बाद अंत में छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।
क्या था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र नें सट्टे मे रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अक्सर पढ़ाई को लेकर अतिरिक्त तनाव महसूस करतें हैं। जिसको लेकर अक्सर गलत कदम उठा लेते हैं। इसी तरह का कदम उत्तर प्रदेश के कानपुर के काकादेव में आरएसपुरम के अग्रवाल हॉस्टल मे रहने वाले एक छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ हैं। जिसमे छात्र ने देनदारी और जीते जाने वाले रुपये ना देने वालो के नंबर के बारें मे जिक्र किया हुआ हैं। छात्र की मौत की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के शहर काकादेव थाना क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की और पुलिस ने फ़ोन अपने कब्जे में लिया ।
नीट की कर रहा था तैयारी
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बदायूँ के रुपपूरा के रहने वाले नवीन शाक्य छात्र हॉस्टल में अपने चाचा संदीप शाक्य के साथ रहता था।दोनों लोग परीक्षा की तैयारी कर रहें थे। चाचा सरकारी नौकारी की परीक्षा की तैयारी कर रहें थे, वहीं नवीन शाक्य नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जब उसके चाचा संदीप खाना खाने बाहर गए थे, उसी बीच उसने फांसी लगा कर जान दे दी।
UP News
बंद कमरे में लगाई फांसी
वहीं संदीप जब अपने कमरे में लौट कर आया तो नवीन ने दरवाज़ा अंदर से बंद कर रखा था। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई नहीं आया ।नवीन को फोन भी किया पर कोई जवाब नहीं आया। फिर सब दोस्तों के साथ मिल कर दरवाजा तोड़ दिया।अंदर का नजारा देखकर सब चौंक गए अंदर फंदे पर नवीन का शव लटक रहा था। तुरंत उसे उतार कर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
UP News
परिजनों को दी गई खबर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए इस मामले में पुलिस को मिले सुसाइड नोट के अनुसार उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी मे 500 रुपये हारने की बात कही और इसके बाद दोस्तों से पैसा उधार लेकर सट्टा खेला। उसकी सट्टा खेलने की आदत नहीं सुधर रही थी। जिसकी वजह से तंग आकर उसने सुसाइड का कदम उठाया।पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।