यात्रीगण कृपया ध्यान दें! महाकुंभ जाने से पहले ये खबर पढ़ लें, 17 ट्रेनें की गई रद्द
Mahakumbh 2025
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:54 PM
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ नगरी जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ के चलते रेलवे ने यात्री सेवा में बड़े बदलाव किए हैं जिसमें कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। महाकुंभ के कारण रेलवे को अधिकतम यात्री सुविधा देने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करना पड़ रहा है, लेकिन इसके कारण कुछ नियमित और लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं।
कौन-कौन सी ट्रेनें हुई रद्द?
1. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (नई दिल्ली-पुरी) 18 और 19 फरवरी को रद्द।
2. कालका-हावड़ा एक्सप्रेस (12312) भी 18-19 फरवरी को रद्द।
अन्य रद्द होने वाली ट्रेनें
- 22308 बीकानेर-हावड़ा
- 18310 संबलपुर-जम्मू तवी
- 18102 जम्मू तवी-टाटा नगर
- 12368 नई दिल्ली-भागलपुर
- 22466 आनंद विहार-मधुपुर
- 19045 सूरत-छपरा
- 19483 अहमदाबाद-बरौनी
इन ट्रेनों के बदले गए रूट
इसके अलावा 19 ट्रेनों का रूट बदला गया है जिनमें से 12 से ज्यादा ट्रेनों को प्रयागराज जंक्शन की जगह छिवकी और कानपुर सेंट्रल से संचालित किया जाएगा। इन ट्रेनों में 11061 लोकमान्य तिलक से छिवकी होकर 11033 पुणे-दरभंगा, 11034 दरभंगा-पुणे, 22683 यशवंतपुर, लखनऊ, 22684 लखनऊ-यशवंतपुर, 15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, 15657 दिल्ली- कामाख्या आदि शामिल हैं।
यात्रियों को हो सकती है परेशानी
इन बदलावों से यात्रियों को परेशानी हो सकती है जिसके कारण रेलवे ने यात्रियों से सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से अपडेट कर लें। Mahakumbh 2025