घटनास्थल से बरामद तमंचे की पहचान भी एक आरोपी ने की है। आखिर रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर विवाद कैसे बढ़ा ? उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक किन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में आगे क्या कार्रवाई हो रही है ?

UP News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामलीला मेला कमेटी के रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वीरेंद्र गंगवार और देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। दोनों के नाम विवेचना के दौरान सामने आए थे। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 12 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। UP News
यह भी पढ़ें : किसानों के लिए नई सुविधा की तैयारी, जल्द खुलेंगे CSC और आधार केंद्र
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग व मारपीट की घटना हुई। इस दौरान मोहित गुप्ता, उनके भाई अंकित गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक भाइयों के बड़े भाई रोहित गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद और 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों भाइयों की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमरिया पुलिस ने धुंधरी गांव के पास शराब की दुकान के नजदीक से वीरेंद्र गंगवार निवासी फुलइया और देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू निवासी माधोपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के नाम जांच के दौरान सामने आए थे। घटनास्थल से फील्ड यूनिट ने एक तमंचा बरामद किया था, जिसकी पहचान वीरेंद्र गंगवार ने अपने तमंचे के रूप में की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। UP News
इस मामले में इससे पहले नरेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, कौशल गुप्ता, हर्षित, रचित, आशीष, राकेश और विक्की को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी राइफल, अवैध तमंचा, कारतूस और घटना से संबंधित कार बरामद की गई थी। UP News
विज्ञापन