बाबरी मस्जिद के पक्षकार ने पीएम मोदी पर बरसाये फूल
PM Modi In Ayodhya
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:08 PM
PM Modi In Ayodhya : राम नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार) अयोध्या रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। जहां पीएम मोदी वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक रोड शो किया। पीएम के स्वागत में सड़क के दोनों किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे। इनमें बाबरी मस्जिद-राम मंदिर केस में एक पक्षकार इकबाल अंसारी भी नजर आए। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान इकबाल अंसारी भी प्रधानमंत्री पर फूल बरसाते दिखे। इनके अलावा मुस्लिम समुदाय के और भी कई लोग प्रधानमंत्री के स्वागत में पहुंचे और फूल बरसाते नजर आए।
PM Modi In Ayodhya
‘अयोध्या का तेजी से हो रहा विकास’
पीएम पर फूल बरसाने को लेकर इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या सभी को संदेश देती है। यहां हिंदू मुस्लिम सब मिलकर रहते हैं। उन्होने कहा कि अयोध्या में सब लोग एक दूसरे के कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। इकबाल अंसारी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा, ये खुशी की बात है कि अब अयोध्या का विकास तेजी से हो रहा है। अयोध्या में छोटा रेलवे स्टेशन था जिसका अब पुर्निर्माण कराया गया है। इकबाल ने बताया कि अयोध्या में पहले एयरपोर्ट नहीं था, लेकिन अब बन गया है।
राम मंदिर के खिलाफ थे इकबाल
गौर करने वाली बात ये है कि बाबरी केस में इकबाल अंसारी पक्षकार रहे थे, और मंदिर के लिए ये भूमि दिए जाने के खिलाफ थे। इसके लिए वह कोर्ट में मामला लड़ रहे थे। लेकिन आज जब प्रधानमंत्री रोड शो का काफिला आगे बढ़ रहा था, तो वह पीएम मोदी पर फूल बरसाते हुए नजर आए। कोर्ट में जो मामला चला उसमें इकबाल अंसारी एक चेहरा बनकर सामने आए थे।
PM Modi In Ayodhya भूमि पूजन में भी हुए शामिल
आपको बता दें कि जब 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए पहुंचे थे, तो बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी पीएम मोदी ने तब भी उनका स्वागत किया था। तब इकबाल अंसारी को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। तब निमंत्रण मिलने के बाद इकबाल अंसारी ने कहा था कि मैं कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम की मर्जी से हमें न्योता मिला है। अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार है। मैं हमेशा मठ-मंदिरों में जाता रहा हूं। कार्ड मिला है तो जरूर आऊंगा।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।