प्रतापगढ़ के लालगंज में घर में रखे पटाखों में आग लगने से जोरदार विस्फोट, दो महिलाएं घायल। पुलिस ने पूर्व पटाखा लाइसेंसी अनीश को हिरासत में लिया।

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के समापुर गांव में एक मकान में रखे पटाखों में आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पटाखों के पूर्व लाइसेंसी अनीश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में लॉन्च हुई अत्याधुनिक MRI मशीन
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घर में रखे पटाखों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लगी थी। दोनों घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। UP News :
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मकान अनीश पुत्र कल्लू का है, जो पहले पटाखों का लाइसेंसी था। बाबूगंज स्थित उसकी दुकान का लाइसेंस नवीनीकृत न होने से वहां काम बंद था। बताया गया कि पहले के बचे पटाखे उसके घर में रखे हुए थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से पटाखों में आग लग गई और विस्फोट हो गया।
यह भी पढ़ें : आजादी के बाद से उठ रही मांग पूरी, बरदहा नदी पर बनेगा चमरौहा दीर्घ सेतु
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घर में पटाखों का भंडारण किन परिस्थितियों में किया गया था और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। UP News :
विज्ञापन