
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “मौजूदा प्रमुख सचिव के आने के बाद से पूरा विभाग खौफ के साए में है। सभी अधिकारियों पर टैक्स कलेक्शन बढ़ाने का दबाव है। इसी दबाव के कारण कई अधिकारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। काम के दबाव में कोई भी गलत फैसला होने की संभावना से अधिकारी हताश और निराश हैं।”
इसके अलावा, अधिकारियों(GST Officer) को छुट्टी के दिन भी दफ्तर बुलाया जाता है, और मीटिंग्स का आयोजन किया जाता है। साथ ही, विभाग में संसाधनों की कमी भी एक बड़ी समस्या बन गई है। बिना अधिकारियों के पक्ष को जाने अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी जाती है, और एमनेस्टी स्कीम का अप्राप्य लक्ष्य निर्धारित कर अधिकारियों को निलंबित करने की धमकी दी जाती है। इन समस्याओं को लेकर जीएसटी अफसर एसोसिएशन ने विभाग में कामकाजी माहौल में बदलाव की मांग की है।
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के वकील अजय टंडन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने प्रमुख सचिव एम. देवराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि एम. देवराज ने संजय सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाया था। अजय टंडन ने मुख्यमंत्री से इस मामले की न्यायिक जांच कराने और एम. देवराज को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है।GST Officer: