रायबरेली जंक्शन पर जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव होगा या नहीं ? इस सवाल के बीच सदर विधायक अदिति सिंह ने रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।

UP News : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर सदर विधायक अदिति सिंह ने पहल की है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आनंद विहार टर्मिनल और दानापुर के बीच चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव रायबरेली जंक्शन पर सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। विधायक का कहना है कि इस ट्रेन का ठहराव मिलने से स्थानीय यात्रियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकती है। UP News
यह भी पढ़ें :अमेठी में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
विधायक अदिति सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि जनसाधारण एक्सप्रेस का रायबरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को यात्रा के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है। रायबरेली जिला मुख्यालय होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण रेल केंद्र भी है, जहां से बड़ी संख्या में लोग रोजाना विभिन्न शहरों के लिए सफर करते हैं। ऐसे में इस ट्रेन का ठहराव होने से रायबरेली और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सकती है। खासकर उन लोगों को लाभ होगा, जिन्हें दिल्ली और बिहार की ओर यात्रा करनी पड़ती है। UP News
इसे भी पढ़ें बांदा में ऑटो-बाइक की टक्कर में हरियाणा के 21 वर्षीय युवक की मौत, सात घायल
विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि जनसाधारण एक्सप्रेस का रायबरेली जंक्शन पर ठहराव होने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकती है। इससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। UP News :
विज्ञापन