उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जानिए हादसे से जुड़ा पूरा अपडेट।

UP News : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुल्तानपुर न्यायालय में पेशी के लिए आने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय हुई।जानकारी के मुताबिक, पीछे से टक्कर लगने के बाद एक के बाद एक कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना है। UP News

बताया जा रहा है कि हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 90वें किलोमीटर के पास हुआ। राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियों में अचानक टक्कर हुई, जिसके बाद कई वाहन आपस में भिड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेशी के लिए आ रहे थे। फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। UP News
यह भी पढ़ें : SIR पर कांग्रेस का संग्रामपुर में शक्ति प्रदर्शन, अमरपुर से कालिकन धाम तक निकली बाइक रैली
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहनों के बीच टक्कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 89.5 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुई। यह स्थान सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। बताया गया है कि राहुल गांधी के वाहन के पीछे चल रही गाड़ियों के बीच अचानक टक्कर हो गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना किस वजह से हुई और सबसे पहले किन वाहनों के बीच टक्कर हुई थी।
इसे भी पढ़ें : सुल्तानपुर कोर्ट पर देश की नजरें, राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसले की उम्मीद
राहुल गांधी सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में वर्ष 2018 के आपराधिक मानहानि मामले से संबंधित कार्यवाही के सिलसिले में जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह करीब सात बजे अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे। इसी यात्रा के दौरान लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय उनके काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के आपस में टकराने की घटना सामने आई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों, संभावित नुकसान और अन्य विवरणों को लेकर आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है। मामले में सामने आने वाले पुष्ट तथ्यों के आधार पर ही हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन