विज्ञापन
सत्रों के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और मोबाइल डेटा का विश्लेषण पूरा कर लिया गया है। शुरुआती जांच में मुख्य आरोपी बताए जा रहे टिन्नू यादव के मोबाइल से कई ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर जांच का दायरा और विस्तृत हो गया है।

UP News : अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान राशि से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच लगातार नए चरण में पहुंच रही है। जांच एजेंसियों को डिजिटल साक्ष्यों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और मोबाइल डेटा का विश्लेषण पूरा कर लिया गया है। शुरुआती जांच में मुख्य आरोपी बताए जा रहे टिन्नू यादव के मोबाइल से कई ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर जांच का दायरा और विस्तृत हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला से कई घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आए नामों और तथ्यों का मिलान अब मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से किया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि इस प्रक्रिया में कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम भी जांच के दायरे में आए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी व्यक्ति की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। UP News
यह भी पढ़े : राम मंदिर दान चोरी : रिकवर हुई CCTV फुटेज, संदिग्धों की हरकतें आईं सामने
जांच एजेंसियां अब मोबाइल डेटा के साथ बैंक खातों और लेनदेन की भी बारीकी से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय ट्रांजेक्शन से पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली स्पष्ट हो सकती है। इसी आधार पर एसओजी और स्वाट टीम को अलग-अलग पहलुओं की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद कई नए नाम सामने आए हैं, जिनका सत्यापन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी व्यक्ति की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। UP News
जांच के दौरान टिन्नू यादव के मोबाइल से कुछ ऐसे डिजिटल रिकॉर्ड मिलने की बात सामने आई है, जिनमें कई लोगों के लिए बार-बार दर्शन पास जारी कराने के संकेत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ होटल संचालकों और उनके प्रतिनिधियों द्वारा अपने मेहमानों को विशेष सुविधा दिलाने के लिए संपर्क किए जाने की जानकारी भी जांच एजेंसियों को मिली है।
पुलिस अब इन रिकॉर्ड का मिलान संबंधित दस्तावेजों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से कर रही है। इसके अलावा बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है, ताकि कथित दान राशि के प्रवाह और उससे जुड़े लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके। UP News
सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी टिन्नू यादव के हॉस्टल से बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए गए थे। बताया जा रहा है कि यह सामान हॉस्टल की पहली मंजिल पर रखा गया था, जहां बाहरी लोगों का प्रवेश सीमित था। पुलिस बरामद सामग्री के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच एजेंसियों के सामने यह पहलू भी आया है कि कथित तौर पर आरोपियों के बीच दान राशि के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में इस संबंध में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इसी विवाद के बाद पूरे मामले की जानकारी बाहर आई। UP News
विज्ञापन