RamcharitManas Row: स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने पर मिलेगा 51 हजार का इनाम
RamcharitManas Row
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:41 AM
RamcharitManas Row: आगरा। समाजवादी पार्टी (SP) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस की कुछ चौपाइयों को कथित तौर पर भेदभाव वाला बताने के एक दिन बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के स्थानीय नेता ने सोमवार को उनकी जीभ ‘काटने’ वाले को 51 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की।
RamcharitManas Row
महासभा के आगरा जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा कि कोई भी साहसी व्यक्ति अगर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काट देता है तो उसे 51 हजार रुपये का चेक बतौर इनामी राशि दी जाएगी। उन्होंने हमारे धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया है और हिंदुओं की भावना आहत की है।
RamcharitManas Row
इस बीच, अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्यों ने मौर्य के बयान के विरोध में सोमवार को आगरा में उनकी सांकेतिक अर्थी निकाली और उनके पुतले को यमुना में फेंक दिया।