
Uttar Pradesh News[/caption]
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा, सीएम योगी ने बेरोजगारी को लेकर बहुत-सी बातें रखी हैं, लेकिन मैं सिर्फ इतना जानना चाहता हूं कि 2017 से लेकर 2022 तक जो 15 साल का एज ग्रुप है, उसमें कितनी संख्या बढ़ गई है क्या उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए और उन्हें नौकरी दिलाने के लिए आपकी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी बेरोजगार लोगों की संख्या बताएगी। अखिलेश के सवाल पर नेता सदन ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार क्या कर रही है, यह अनइंप्लॉयमेंट रेट आपको बताते हैं। 2016 में अनइंप्लॉयमेंट रेट 19% से अधिक था। आज के दिन में यह 3 से 4% तक ही है। आज लोगों को इमानदारी से नौकरी मिल रही है। नौकरी की खरीदी प्रक्रिया न्यायालय द्वारा बाधित नहीं की जाती है।