UP Breaking : RO-ARO भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आई थी खबर
big breaking
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:32 PM
RO-ARO Paper Cancelled : हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से RO-ARO भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हुई RO-ARO भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने की खबर सामने आई थी। आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 की शनिवार को समीक्षा की गई।
RO-ARO भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आई थी खबर
इस परीक्षा में कथित रूप से प्रश्न पत्र के कतिपय प्रश्नों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके संबंध में शासन द्वारा सर्व साधारण को परीक्षा को प्रभावित करने से संबंधित तथ्यों के साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने की विज्ञप्ति निर्गत की गयी थी।