विज्ञापन
प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के हिसाब से तैयार किया जाए।

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के हिसाब से तैयार किया जाए। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को विधानभवन स्थित कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को उद्योगों के हिसाब से तैयार किया जाए। बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्लेसमेंट, उद्योगों के साथ साझेदारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रशिक्षण भागीदारों और संस्थानों की क्षमता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी कौशलयुक्त मानव संसाधन वाला राज्य बनाने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर युवा को उसकी क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण मिले और प्रशिक्षण के बाद रोजगार या स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध हो।
UP News
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ प्रमाण पत्र बांटना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इसके लिए उद्योगों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा और स्थानीय उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे। आईटीआई और कौशल विकास संस्थानों में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिल सकें।
UP News
बैठक में अटल आवासीय विद्यालयों में चल रहे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब अगले माह से आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी स्किलिंग कोर्स शुरू किए जाएंगे। इससे कमजोर आर्थिक और सामाजिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को भी तकनीकी दक्षता हासिल करने का अवसर मिलेगा।
UP News
सरकार भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रशिक्षण संस्थानों में नई तकनीकों को शामिल करने की तैयारी कर रही है। इसमें रोबोटिक्स, आटोमेशन, सीएनसी, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री 4.0 जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण सामग्री को समय-समय पर अपडेट करने और विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक माहौल के अनुसार तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
UP News
इसे भी पढ़े सीएम योगी का बड़ा एक्शन प्लान, मंत्रियों-विधायकों को करना होगा ये काम
विज्ञापन