उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मंदिरों से पीतल के घंटे और जंजीरें चोरी करने वाले आरोपी को चिल्ला पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बरेठीकला गांव के दो मंदिरों से घंटे चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर पलरा मोड़ के पास से आरोपी को पकड़ लिया।

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मंदिरों से पीतल के घंटे और जंजीरें चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 136 छोटे-बड़े पीतल के घंटे, 130 जंजीरें और 29 टूटे हुए ताले बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और ताले तोड़ने के उपकरण भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इतनी बड़ी संख्या में मंदिरों के घंटे बरामद होने से पुलिस भी हैरान है। UP News:
मामला बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के बरेठीकला गांव का है। यहां रहने वाले लल्ला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बीती रात गांव के दो मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीमों ने घटनास्थल से सुराग जुटाए और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान सोमवार को पलरा मोड़ के पास से भूरा पुत्र श्रीपाल निवासी नांदादेव, थाना जसपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, चोरी की शिकायत मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें : NEET परीक्षा पास नही कर पाने के तनाव में पिता की ही बंदूक से ले ली खुद की जान
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बरेठीकला गांव के गजानन माता मंदिर और बहोरन बाबा मंदिर के अलावा पदारथपुर स्थित शंकर जी मंदिर से पीतल के घंटे चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके साथ ही बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव स्थित भैरव बाबा मंदिर से भी घंटे चोरी करने की जानकारी दी। UP News:
आरोपी की निशानदेही और उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी का बड़ा सामान बरामद किया है। इसमें 136 छोटे-बड़े पीतल के घंटे, 130 जंजीरें और 29 टूटे हुए ताले शामिल हैं। पुलिस ने मौके से प्लास, छेनी और हथौड़ा जैसे उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल चोरी की वारदातों में किया जाता था। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बरामद सामान से पुलिस को मंदिरों में हुई चोरी की कई घटनाओं के संबंध में अहम जानकारी मिली है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी भूरा के खिलाफ चिल्ला थाने में मुकदमा अपराध संख्या 124/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(घ)/317(2) में मामला दर्ज है। वहीं, बिसंडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 430/26 के तहत धारा 305 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा जसपुरा थाने में भी आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। UP News:
विज्ञापन