दर्दनाक : रात भर हाइवे पर युवक के शव के चिथड़े उड़ाते रहे वाहन
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:16 AM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मिले इस शव को पूरी रात वाहन कुचलते रहे। इससे इसके चीथड़े उड़ गए थे। सुबह पहुंची पुलिस ने लाश के टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के माइलस्टोन-19 की है।
Uttar Pradesh News रात भर हाइवे पर युवक के शव के चिथड़े उड़ाते रहे वाहन
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 40 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। इस पर एसीपी गिरीश कुमार व फोरेंसिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर गई थी। वाहनों की चपेट में आने से शव के टुकड़े बिखर गए थे। इसे समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई इस दर्दनाक घटना में अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वाहनों से कुचलकर शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है। पूरे शरीर में केवल हाथ की एक उंगली ही बची है। इसके आधार पर पुलिस शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। जांच की जा रही है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।