विज्ञापन
UP News: रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि फायर सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी सरकारी-प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों, जिला अस्पतालों और होटलों में फायर एनओसी का तत्काल वेरिफेकशन करवाने को कहा है।
सीएम योगी ने रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन की बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी फायर एनओसी खत्म होने वाली है या जिनके पास एनओसी नहीं है उनको तत्काल नोटिस जारी करें। जन सुरक्षा से समझौता का स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने सभी डीएम को कहा कि वे अपने-अपने जिलों में अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन कवराएं।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी का नोएडा को बड़ा तोहफा, इंटरचेंज प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
सरकार बरत रही सावधानी
बता दें लखनऊ अग्निकांड के बाद यूपी सरकार फायर सेफ्टी को लेकर बेहद सतर्कता बरत रही है। प्रसाशन तमाम कर्मशियल सेंटर्स, प्राइवेट और सरकारी शिक्षण संस्थाओं और दफ्तरों में फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान चला रहा है। कई संस्थानों, होटलों, रेस्टोरेंट्स पर अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने को लेकर कार्रवाई भी हुई है।
यह भी पढ़ें :‘प्रभु के दर्शन करिए, सद्बुद्धि आ जाएगी’ CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला
इसके अलावा सीएम ने नए एक्सप्रेसवेज व लिंक एक्सप्रेसेवेज के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा स्थित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब एवं मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब की प्रगति की भी समीक्षा की। सीएम ने काम समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। UP News
विज्ञापन