
Route Diversion In Lucknow : यूपी विधान सभा सत्र 2024 शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसके चलते विधानसभा की तरफ जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। बता दें कि विधानसभा के आसपास सुरक्षा के लिए 1 हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। साथ ही पीएसी की 6 कपंनियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए उसको 2 जोन और 7 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं एटीएस की तीन टीमें और 6 वॉच टॉवरों से 12 सुरक्षाकर्मी लगातार नजर बनाएं रखेंगे। इसके अलावा 2 सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।