Unique Death Feast: आखिर क्यों जिंदा आदमी ने किया, खुद अपना मृत्यभोज?
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:48 AM
Unique Death Feast: दुनिया में कई लोग अजब-गज़ब कारनामे करते रहते हैं, जिसके कारण वो चर्चाओं में आ जाते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब कारनामा एक व्यक्ति ने यूपी के एटा में भी किया, जिसके कारण इसकी चर्चा हो रही है। इस व्यक्ति ने जीवित रहते ही अपनी तेरहवीं का कार्यक्रम पूरे विधि विधान से सम्पन्न किया। आखिर उसने जीते जी ही अपना मृत्युभोज क्यों किया? आइए जानते हैं।
जिंदा रहते हुए ही अपनी तेरहवीं कर डाली इस शख्स ने, Unique Death Feast
एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव मुंशीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति हाकिम सिंह यादव ने जीते जी ही अपना मृत्युभोज कर डाला और कमाल की बात है इसमें 800 लोग भी शामिल हुए। इसके लिए उसने बकायदा कार्ड छपवा कर लोगों को तेरहवीं के भोज के लिए आमंत्रित किया। उसके इस निमंत्रण पर भारी मात्रा में लोग भोजन करने पहुंचे भी। इस भोज का इंतजाम करने के लिए उसने पैसे की व्यवस्था अपनी जमीन बेचकर की। इस कार्यक्रम के लिए उसने अपनी जमीन में से 10 बिस्वा जमीन बेच दी।
Unique Death Feast: आखिर हाकिम ने ऐसा क्यों किया?
बताया जा रहा है कि हाकिम सिंह अपने परिवार की बेरूखी और अपने अकेलेपन से परेशान है। इसीलिए 55 वर्षीय हाकिम सिंह ने ये कदम उठाया। बताया जाता है कि हाकिम सिंह यादव की अपने परिवार से नहीं बनती है। इसलिए हाकिम ने अपने अकेलेपन से परेशान होकर कुछ समय पूर्व बिहार की रहने वाली एक युवती से शादी की थी। लेकिन उसकी शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई।
जिससे उसके जीवन में फिर से सूनापन आ गया। उसके संबंध अपने भाइयों और भतीजों से अच्छे नहीं हैं। उसका आरोप है कि उसका परिवार उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उसका जीवन एकाकीपन में बीत रहा है। इसी से आजिज़ आकर उसने अपना मृत्युभोज करने का निर्णय किया और इसके लिए अपनी साढ़े 5 बीघा जमीन में से एक हिस्सा बेचकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।