विज्ञापन
चंडीगढ़ में सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक ट्रांसजेंडर युवती ने उन्नाव के रहने वाले एक युवक पर प्रेम संबंध, शादी का वादा और ब्लैकमेलिंग के जरिए लंबे समय तक मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिश्तों में भरोसे और शोषण से जुड़े गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ में सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक ट्रांसजेंडर युवती ने उन्नाव के रहने वाले एक युवक पर प्रेम संबंध, शादी का वादा और ब्लैकमेलिंग के जरिए लंबे समय तक मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले उसे शादी का भरोसा देकर अपने जाल में फंसाया, फिर लाखों रुपये लिए, निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और जेंडर परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। अब उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। UP News
यह भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : गर्लफ्रेंड को 2 लाख और मोबाइल देने का खुलासा
इसे भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, कर दिया बड़ा ऐलान
पीड़िता के अनुसार वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से उन्नाव जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी युवक से हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने स्वयं को मेडिकल का छात्र और दवा कंपनी में कार्यरत बताते हुए शादी का भरोसा दिलाया। इसी दौरान उसने अलग-अलग जरूरतों का हवाला देकर मार्च से दिसंबर 2024 के बीच ऑनलाइन माध्यम से करीब एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जून 2024 से आरोपी कई बार चंडीगढ़ पहुंचकर उसके घर में ठहरता रहा। इस दौरान उसने कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। UP News
जरूर पढ़े : उन्नाव में भाजपा नेता को बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला, जानिए वजह
अवश्य पढ़े : RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर मामले पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
युवती का आरोप है कि नवंबर 2024 में युवक ने कहा कि यदि दोनों को शादी करनी है तो पहले उसे जेंडर परिवर्तन कराना होगा, तभी उसका परिवार उसे स्वीकार करेगा। शिकायत के अनुसार आरोपी ने निजी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इसी भय और शादी की उम्मीद में उसने फरवरी 2025 में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में जेंडर परिवर्तन सर्जरी कराई। पीड़िता का दावा है कि डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन के बाद कुछ समय तक शारीरिक संबंध बनाने से मना करने के बावजूद आरोपी ने उसकी सहमति के बिना संबंध बनाए। साथ ही, उस पर यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसे क्लबों और बार में ले जाकर अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। UP News
शिकायत के मुताबिक अप्रैल 2026 में दोनों पक्ष उन्नाव पहुंचे, जहां पुलिस चौकी में समझौता कराया गया। आरोप है कि आरोपी ने एक मई तक चंडीगढ़ पहुंचकर सामाजिक रूप से रिश्ता स्वीकार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह अपने वादे पर कायम नहीं रहा। पीड़िता का कहना है कि जुलाई में जब वह आरोपी के घर पहुंची तो उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उसने मारपीट करने और जान से मारकर गंगा में फेंकने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। पूरे मामले पर सफीपुर थाना प्रभारी संदीप मिश्रा का कहना है कि शिकायत उनके संज्ञान में आई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन