UP Crime News : हाईस्कूल स्टूडेंट फांसी पर झूली, जांच में जुटी पुलिस
UP Crime News: High school student hanged, police engaged in investigation
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:21 AM
UP Crime News : फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र में एक हाईस्कूल की छात्रा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाते ही पुलिस उसके घर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, गांव मजरे रामपुर निवासी चंद्रभूषण पासवान की बेटी आशा देवी (17) ने शुक्रवार सुबह अपने घर में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। चंद्रभूषण शाम को खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो गए थे। वहीं, सुबह उठकर घर के सभी लोग महुआ बीनने के लिए खेतों की तरफ चले गए, जब लौट कर आए तो बेटी को फंदे पर लटका देखा।
चंद्रभूषण ने बताया कि घर पर आशा अकेली थी। महुआ बिनने के बाद जब घर लौटे, तो देखा कि बेटी आशा देवी फांसी के फंदे पर कमरे में लटकी हुई है। घटना को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने थरियांव पुलिस को सूचना दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना से माता तेजनी देवी, बहन मनीषा देवी, सुमित्रा व साधना देवी भाई महेंद्र व सुरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि बेटी आदर्श इंटर कॉलेज बहरामपुर में हाई स्कूल की छात्रा थी। अभी हाल ही में बोर्ड एग्जाम दिया था और फतेहपुर में कंप्यूटर की कोचिंग कर रही थी।
अनेक बिंदुओं पर हो रही है जांच
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। पुलिस घटना को लेकर अनेक बिंदुओं पर जांच कर रही है। कोई बिंदु मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।