UP Crime News : धर्म परिवर्तन के लिये बना रहे थे दबाव, कर रहे थे मारपीट, जानिये आगे क्या हुआ
Pressure was being created for religious conversion, they were fighting, know what happened next
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:04 PM
कौशांबी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिये दबाव बनाने और मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी नंदलाल सरोज (28) का आरोप है कि पिछली 24 जनवरी को जिले के पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के पश्चिम सरीरा गांव निवासी संतलाल व रामचंद्र ने उसके घर आकर आर्थिक मदद का लालच देते हुए उसे ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि सरोज का आरोप है कि तीन-चार दिनों के बाद संतलाल उसे पश्चिम सरीरा स्थित अपने घर ले गए और उस पर ईसाई धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट तथा गाली गलौज की गई।
सूत्रों ने बताया कि नंदलाल सरोज की तहरीर पर आज पश्चिम सरीरा थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने संतलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व भी इसी थाने में मुंबई कमाने गए एक युवक को हिंदू से मुस्लिम धर्मांतरण करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।