उत्तर प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा फैसला यह है कि उत्तर प्रदेश में युवा वर्ग के संपूर्ण उत्थान के लिए एक स्वतंत्र युवा आयोग बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में स्वतंत्र युवा आयोग गठित करने की घोषणा कर दी है।

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा फैसला यह है कि उत्तर प्रदेश में युवा वर्ग के संपूर्ण उत्थान के लिए एक स्वतंत्र युवा आयोग बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में स्वतंत्र युवा आयोग गठित करने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी अपने-अपने स्तर से प्रदेश के युवा वर्ग की तमाम समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें। उत्तर प्रदेश सरकार के इस बड़े फैसले को दिल्ली में हुए Gen-Z के आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवा वर्ग सरकारों से नाराज है, इसलिए यह वर्ग सरकार बदलने का भी काम कर सकता है। UP News
यह भी पढ़े : जयंत चौधरी की RLD को बड़ा झटका, यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने छोड़ा साथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि नया युवा आयोग केवल एक सलाहकार संस्था बनकर नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं की शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप, नवाचार, खेल, नेतृत्व विकास तथा सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर सरकार को सुझाव देगा। आयोग युवाओं की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा और उनके समाधान के लिए प्रभावी नीति तैयार करने में सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाया जाए। इसके लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं को एक मंच पर लाकर युवाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। UP News
जरूर पढ़े : "कृष्णवंशी नहीं कंसवंशी हैं आप लोग, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में यूथ इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने, स्वरोजगार अपनाने, तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने और नवाचार को बढ़ावा देने के अवसर मिलेंगे। सरकार का मानना है कि यदि युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए तो वे रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने के बजाय अपने ही जिले में नए अवसर पैदा कर सकेंगे। UP News
सरकार का मानना है कि बदलते समय में नई पीढ़ी यानी Gen-Z की सोच, आकांक्षाएं और चुनौतियां पहले से काफी अलग हैं। ऐसे में युवा आयोग इस वर्ग की अपेक्षाओं को समझकर सरकार को सुझाव देगा कि शिक्षा, रोजगार, डिजिटल स्किल, स्टार्टअप, नवाचार, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक भागीदारी जैसे क्षेत्रों में किस प्रकार की नई नीतियां बनाई जाएं। UP News
प्रस्तावित युवा आयोग युवाओं और सरकार के बीच संवाद का मजबूत मंच बनेगा। आयोग समय-समय पर विभिन्न जिलों में युवाओं से संवाद करेगा, उनकी समस्याएं सुनेगा और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएगा। इससे नीतियों में युवाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। UP News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे युवाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दें। रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता, शिक्षा और खेल से संबंधित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि प्रदेश का युवा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके। UP News
स्वतंत्र युवा आयोग के गठन के फैसले को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल के समय में देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं की सक्रियता और उनकी बढ़ती राजनीतिक भागीदारी को देखते हुए सरकारें युवा वर्ग को लेकर नई रणनीति बना रही हैं। हालांकि सरकार की ओर से इस निर्णय को पूरी तरह युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें नीति निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल बताया गया है। UP News
विज्ञापन