
UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं में महाशिवरात्रि पर्व पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर गंगा नदी में एमबीबीएस (MBBS) के पांच छात्र गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने दो छात्रों को किसी तरह से बचा लिया, लेकिन दो छात्र अभी भी लापता चल रहे हैं, गंगा नदी में जिनकी तलाश की जा रही है।
घटना बदायूं जनपद के उझानी कोतवाली क्षेत्र स्थित कछला घाट की है। बताया जाता है कि यहां पर शिवरात्रि के अवसर पर कुछ छात्र गंगा नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे थे। इनमें एमबीबीएस के पांच छात्र जब गंगा नदी में नहाने के लिए उतरे तो वह तेज बहाव के कारण गंगा में डूब गए। छात्रों द्वारा चिल्लाने पर घाट पर मौजूद गोताखोर तुरंत गंगा नदी में कूदे और 2 छात्रों को बचा लिया, लेकिन तीन छात्र गहरे पानी में समा गए। गंगा में डूबने से लापता हुए तीनों छात्रों की गोताखोर लगाश कर रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्र, तहसीलदार करण वीर सिंह गंगा घाट पहुंचे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली है। साथ ही 2 छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया है।