उत्तर प्रदेश सरकार के एक विभाग ने कर दिया बड़ा काम, कमा लिए 1300 करोड़ रूपये
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:32 PM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार के एक विभाग ने बड़ा काम कर दिया है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगे हुए हैं। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विभाग से जुड़े हुए विभाग उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने एक साल में पूरे 1300 करोड़ रूपए कमा लिए हैं।
UP News
उत्तर प्रदेश के यूपीसीडा ने किया बड़ा काम
आपको बता दें कि औद्योगिक विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू नीतियों का असर दिखने लगा है। इन नीतियों की वजह से पहली बार यूपीसीडा ने रिकॉर्ड बनाते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,359 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग राजस्व प्राप्त किया है। यह राजस्व 2018-19 की तुलना में दोगुना है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था दस खरब डॉलर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 25 से ज्यादा क्षेत्रतीय नीतियां बनाई हैं। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश में अधिक से अधिक औद्योगीकरण के लिए यूपीसीडा ने भूमि बैंक का विस्तार करने के लिए लैंड ऑडिट किया। नीतिगत सुधारों जैसे एफएआर में बदलाव और विभाजन का सरलीकरण आदि से अप्रयुक्त भूमि का बेहतर इस्तेमाल किया। उद्योग हित में जमीन की वैल्यू अनलॉकिंग की गई।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों के तहत सबसे महत्वपूर्ण एक्शन और निवेश मित्र पर पारदर्शी जमीन आवंटन किया गया। इससे पिछले 3 वर्षों में निवेशकों को रिकॉर्ड संख्या में 1600 से अधिक प्लॉटों का आवंटन हुआ। यूपीसीडा निवेश मित्र के माध्यम से वर्तमान में 34 ऑनलाइन ई-सेवाएं दे रहा है। जो कोविड काल से पहले मात्र दो सेवाएं थी। इसका परिणाम यह हुआ कि उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्रधिकारण (यूपीसीडा) ने 31000 से अधिक आवेदनों का 96% संतुष्टि दर के साथ निस्तारण किया है।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर फोकस योजनाएं
कौशल विकास को बढ़ावा देने और कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अटल औद्योगिक संरचना मिशन (एआईआईएम) और सुरक्षित औद्योगिक क्षेत्र परियोजनाओं की पहल की है। इसके तहत क्रेच, पिंक शौचालय और पिंक डोरमैट्री जैसी महिला केंद्रित सुविधाओं का विकास उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में किया गया है। इन प्रयासों से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक पार्कों में महिला भागीदारी और रोजगार में वृद्धि हुई है। इससे जहां उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण की आय बढ़ी है, वही प्रशासनिक खर्चों में 9 प्रतिशत की कटौती भी हुई है। यूपीसीडा ने औद्योगिक क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रचर के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे यूपीसीडा के अवस्थापना विकास व्यय में चार गुना वृद्धि हुई है जो 2017-18 में 104 करोड़ से बढ़ कर 415 करोड़ रुपये हो गया है।
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास का अहम काम देख रहे उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के CEO मयूर माहेश्वरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को बढावा देने के लिए लगातार नए-नए काम किए जा रहे है। अकेले 2023-24 में ही 693 प्लाटों का आवंटन किया गया। इससे एक तरफ निवेशकों को लाभ मिला है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकारण की आर्थिक स्थिती मजबूत हुई है।