
UP News: लखनऊ। मीडिया में सुर्खियों में आने तथा मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मंत्री और राजनेता क्या कुछ नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नजर आया है।
यहां पर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा मुख्यमंत्री के साथ खुद को दिखाने के लिए पूर्व मंत्री मोहसिन रजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कैमरे के सामने आने के लिए मंत्रियों को धक्का देते नजर आ रहे हैं।
कैमरा फ्रेम में आने को लालायित पूर्व मंत्री मोहसिन रजा शिष्टाचार भी भूल गए। वह मंत्री पद की गरिमा को भूलकर भी धक्का देते हुए नजर आ रहे है।
मंत्री बलदेव सिंह औलख को धकिया कर मोहसिन रजा आगे घुस गए। फोटो खिंचवाने के चक्कर में मोहसिन रजा ने धक्का-मुक्की की।
वायरल हो रहा वीडियो बजट सत्र बताया जा रहा है, जिसमें फोटो फ्रेम की चाहत में फिर मंत्री को धकिया दिया।
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मंत्री दानिश आजाद को कुर्सी से उठाया था और वर्तमान मंत्री को कुर्सी से उठा कर खुद कुर्सी पर जम गए थे।
[video width="636" height="422" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-23-at-8.59.50-AM.mp4"][/video]