Big Breaking : अखिलेश नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कन्नौज से तेजप्रताप को टिकट
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
22 Apr 2024 08:07 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
22 Apr 2024 08:07 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा सीट को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्र अध्यक्ष अखिलेख यादव चुनाव नहीं लड़ेंगे। कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपने परिवार के सदस्य तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दमाद तेजप्रताप यादव को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक नई लिस्ट जारी कि है।
आपको बता दें कन्नौज सीट को लेकर बहुत दिनों से समाजवादी पार्टी में असमंजस की स्थिति थी और कहा जा रहा था कि खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अब क्लीयर हो गया है कि अखिलेश फिलहाल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपने पारिवारिक भतीजे को अपनी पुरानी सीट से मैदान में उतार दिया है। सपा ने तेज प्रताप यादव को कन्नौज से टिकट दिया है। वहीं, बलिया सीट से सनातन पांडेय को चुनावी अखाड़े में उतारा गया है।
UP News
मैनपुरी से रह चुके हैं सांसद
तेज प्रताप यादव की बात करें तो वह मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। जब नेताजी मुलायम सिंह यादव ने 2014 के चुनावों में दो सीटों आजमगढ़ और मैनपुरी से चुनाव लड़ा था और दोनों सीट से जीत गए थे। उसके बाद उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी, जिस पर हुए उपचुनाव में सपा ने तेज प्रताप को मैदान में उतार दिया था और वो पहली बार देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचे थे। हालांकि 2019 के चुनाव में तेज प्रताप को टिकट नहीं दिया गया था और मैनपुरी से नेताजी ने चुनाव लड़ा था। जब मुलायम सिंह का निधन हो गया, उसके बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने जीत हासिल की थी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।