
UP News: हरदोई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का काफिला हरदोई जिले में शुक्रवार दोपहर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अखिलेश के काफिले की 6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अखिलेश यादव शादी समारोह में शामिल होने हरदोई पहुंचे थे।
आपको बता दें कि हादसे में अखिलेश यादव की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां अखिलेश यादव के काफिले में पीछे-पीछे चल रही थीं।
शुक्रवार की दोपहर हरदोई में फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले की कई गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई। अखिलेश यादव हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे में कई अन्य गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
[video width="490" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-03-at-3.56.04-PM.mp4"][/video]