उत्तर प्रदेश वालों के लिए बड़ी खबर, जल्दी ही घोषित होगा भर्ती का रिजल्ट
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Feb 2025 10:33 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में रहने वालों के लिए बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश की बड़ी खबर यह है कि जल्दी ही उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती का जिम्मा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती तथा प्रोन्नति बोर्ड के पास है। भर्ती बोर्ड से जुड़े हुए एक बड़े अधिकारी ने बताया है कि, उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाहियों की भर्ती का अंतिम रिजल्ट जल्दी ही घोषित कर दिया जाएगा।
चालीस लाख आवेदन आए थे उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती के लिए
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। आप उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही की भर्ती के लिए 40 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) परीक्षा 27 फरवरी 2025 को पूरी हो चुकी है। करीब 1.5 लाख उम्मीदवार यूपी पुलिस रनिंग में शामिल हुए थे। अब सभी को यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट जारी होने का इंतजार है (UP Sarkari Result)। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम अगले महीने यानी मार्च में घोषित कर दिया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल सरकारी रिजल्ट 2024 uppbpb.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल की फिजिकल परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की डिटेल्स जल्द जारी करने की तैयारी में है (Sarkari Naukri)। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। फिर इसमें भी पास अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा में शामिल हुए थे। पीएसी की सभी 12 वाहनियों में शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से आयोजित की गई थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी। अभ्यर्थियों को 16 जनवरी 2024 तक आवेदन करने का समय दिया गया था। 18 और 19 फरवरी 2024 को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी। लेकिन यूपी पुलिस पेपर लीक (UP Police Paper Leak) के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का सरकारी रिजल्ट नवंबर 2024 में घोषित किया गया था। इसमें कुल 1,74,316 अभ्यर्थी सफल हुए थे। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया यानी पीईटी, पीएसटी आदि में शामिल होने का मौका मिला था।