उत्तर प्रदेश में हाईवे के किनारे होटल खोलने की बड़ी योजना
UP News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:53 AM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के व्यापारियों के लिए बड़ी योजना की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के द्वारा कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से हाईवे के किनारे अपना होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर तथा अन्य नागरिक सुविधा खोल सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार हाईवे के किनारे व्यापार करने के लिए सब्सिडी भी दे रही है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार हाईवे के पास व्यापार शुरू करने के लिए जमीन भी सस्ती दरों पर दे रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषित की है आकर्षक योजना
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए आकर्षक योजना की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश की हाईवे के किनारे यह योजना लाई गई है। प्रवक्ता के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना न केवल पर्यटकों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय उद्यमियों और निवेशकों के लिए भी रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। इच्छुक निवेशक, उद्यमी और ढाबा संचालक 25 मई 2025 तक पर्यटन विभाग के आनलाइन पोर्टल https://up-tourismportal.in पर आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनाई गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। योजना न केवल उत्तर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक विकास को भी गति देगी। इस योजना के तहत, निजी भूमि, मैरिज लॉन्स, पेट्रोल-डीजल पंप परिसर या अन्य उपयोगी परिसरों में ढाबा और अन्य सुविधाएं स्थापित करने पर सरकार अनुदान प्रदान करेगी। खास बात यह है कि इन सुविधाओं के निर्माण के लिए जमीन खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी में पूरी छूट दी जाएगी। साथ ही, निर्माण लागत (पूंजीगत व्यय) पर 30% तक की सब्सिडी उपलब्ध होगी। UP News