UP News: फिरोजाबाद में कक्षा 2 के छात्र की सहपाठियों से झगड़े में मौत
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
13 Dec 2022 08:47 PM
UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र की सहपाठियों से लड़ाई में मंगलवार को मौत हो गई।
UP News
शिकोहाबाद के थाना प्रभारी हरविंद्र मिश्रा ने बताया कि किशनपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का सात वर्षीय पुत्र शिवम किशनपुर के प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था।
उन्होंने बताया कि सोमवार को उसकी साथी छात्रों से लड़ाई हो गई। इसमें दूसरे पक्ष के छात्र इकट्ठा होकर उसके सीने पर कूद गए। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन शिकोहाबाद अस्पताल ले गए, जहां आज उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन ने विद्यालय प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। विद्यालय प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है।