सपा मुखिया पर डिप्टी सीएम का हमला, अखिलेश को बताया अतीक, आजम और मुख्तार का यार
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:32 PM
UP News : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में अभी बस कुछ दिन ही बाकी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रैली कर रहे है। इन रैलियों में एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप भी आते रहते है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधा है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया है। डिप्टी सीएम ने कहा विपक्ष पूरी तरह अपनी हार को लेकर मायूस है। उन्होंने सपा मुखिया पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश के तीन यार आजम, अतीक और मुख्तार। हालाकिं उसमें दो की मौत हो चुकी है।
UP News
जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमें बैठा गुंडा- डिप्टी सीएम
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समजवादी पार्टी गुंडों माफियाओं को पैदा करने की फैक्ट्री थी। उन्होंने कहा कि एक नारा था, जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमें बैठा गुंडा। अतीक, मुख्तार और आजम की यारी में सपा खत्म हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अखिलेश यादव का भ्रष्टाचारियों और अपराधियों से पुराना नाता रहा है। वहीं चुनाव के मुद्दों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी के साथ जनता चुनाव लड़ रही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि बीजेपी 370 और गठबंधन 400 से ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेगी। जिन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ठुकराया है उन्हें जनता ठुकरा देगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधायकों को राम मंदिर जाने से रोका। अखिलेश यादव के इस निर्णय से सपा विधायकों ने अन्तरात्मा की आवाज पर बीजेपी को वोट किया।
अतीक, मुख्तार और आजम की यारी से सपा हुई खत्म
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अमेठी और रायबरेली दोनों भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ही जीतेंगे। प्रियंका और राबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की चर्चा पर उप मुख्यमंत्री ने कहा- चाहे जीजा लड़ें या दीदी सब हारेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें बीजेपी और सहयोगी जीत रहे हैं। INDIA गठबन्धन को कोई पूछ नहीं रहा, सपा अंतर्कलह का शिकार हो गई है। सपा गुंडों-माफिया को पैदा करने की फैक्ट्री है। अतीक, मुख्तार और आजम की यारी में सपा खत्म हो गई है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।